भारतीय क्रिकेट टीम T-20 के लिए कौन होगा नये कप्तान Surya Kumar Yadav vs Hardik Pandya?

भारतीय टीम को खेल के सबसे छोटे प्रारूप में वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। उनके जाने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड नए कप्तान की तलाश में है। हालांकि, वनडे और टेस्ट में रोहित ही कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनने की रेस में हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव का नाम सबसे आगे है। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान करने के लिए होने वाली सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग में नए कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव के नाम पर काफी चर्चा हुई है।

सूर्यकुमार यादव को कमान मिलने से हार्दिक पंड्या केवल भारतीय टीम की कप्तानी नहीं गंवाएंगे, बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग में भी उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। हार्दिक और सूर्यकुमार एक ही फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। इससे पहले मुंबई की टीम जरूर सूर्यकुमार यादव को रिटेन करना चाहेगी। कम से कम टी20 में सूर्या को तो यूं ही नहीं जाने दिया जा सकता।

वहीं अगर सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस रिटेन करना चाहती है और वह भारतीय टीम के कप्तान बनते हैं तो क्या वह आईपीएल में बतौर खिलाड़ी खेलेंगे? क्या भारत का टी20 कप्तान अपने ही देश की फ्रेंचाइजी लीग में किसी और की कप्तानी में खेलेगा? जैसे रोहित शर्मा जब टी20 कप्तान थी तो उन्होंने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में आईपीएल 2024 में खेला था। फिलहाल ऐसा तो पहली ही बार हुआ था।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद रोहित शर्मा सालभर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले थे। उनकी जगह हार्दिक पंड्या ने टीम की कमान संभाली थी। इसके बाद पिछले साल के आखिर में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया और कप्तान बना दिया। रोहित शर्मा 2024 की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में खेले। इसके बाद जय शाह द्वारा कन्फर्म किया गया कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया टी0 वर्ल्ड कप 2024 खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *