Paris Olympic 2024 : भारत को बड़ा झटका, विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य घोषित, नहीं खेल पाएंगी कुश्ती का फाइनल मुकाबला || WFI अध्यक्ष विनेश फोगाट के लिए अंतिम आस तक लड़ेंगे || पीएम मोदी, IOA अध्यक्ष पीटी उषा से की बात, खेल मंत्री संसद में देंगे बयान

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद हर कोई हैरान है। इन सब के बीच भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष संजय सिंह का भी बड़ा बयान सामने आया है। संजय सिंह ने अपने बयान में कहा कि यह हमारे देश के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी अच्छी कुश्ती लड़ने और फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद भी उन्हें 100 ग्राम अधिक वजन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। भारत सरकार ने विनेश फोगाट को उनका कोच, पोषण विशेषज्ञ और फिजियो उपलब्ध कराया है। ये सभी खेल गांव में उनके साथ हैं, उनका वजन 2 दिन तक स्थिर था लेकिन रातोंरात बढ़ गया, इसका कारण उनके पोषण विशेषज्ञ और उनके कोच ही बता सकते हैं।

संजय सिंह ने आगे कहा कि WFI कानूनी प्रक्रिया देख रहा है। पीटी उषा खेल गांव पहुंच गई हैं, हम चर्चा करेंगे और तय करेंगे कि IOC और UWW का विरोध कैसे करना है। उन्होंने कहा कि हमारे पास समय कम है, लेकिन जो भी संभव होगा हम करेंगे। विनेश के भर्ती होने पर उन्होंने कहा कि चूंकि वह अपना वजन कम करने के लिए पूरी रात ट्रेनिंग कर रही थीं, इसलिए थोड़ा डिहाइड्रेशन हो गया है। अब वह फिट हैं और खेल गांव में आराम कर रही हैं। देश के लिए यह बेहद दुखद है कि हम अधिक वजन के मुद्दे के कारण महिला कुश्ती में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए… हमारे एथलीट बहुत अच्छी तरह से तैयार हैं और वे सभी बहुत अच्छा खेलेंगे। हमें 2-3 पदक की उम्मीद है।

इन सब के बीच सूत्रों ने दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आईओए अध्यक्ष पीटी उषा से बात की और उनसे इस मुद्दे पर भारत के पास मौजूद विकल्पों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी मांगी। सूत्रों ने यह भी दावा किया कि पीएम ने उनसे विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों का पता लगाने के लिए कहा। उन्होंने पीटी उषा से यह भी आग्रह किया कि अगर इससे विनेश को मदद मिलती है तो वह अपनी अयोग्यता के संबंध में कड़ा विरोध दर्ज कराएं। वहीं, विपक्षी सांसदों ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य घोषित करने का मुद्दा लोकसभा में उठाया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्री आज दोपहर 3 बजे इस मामले पर बयान देंगे।

विनेश फोगाट की तबीयत बिगड़ी, कराया गया अस्पताल में भर्ती

पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले 100 ग्राम वजन ज्यादा होने से वह 50 किग्रो कैटेगरी से डिसक्वालिफाई हो गईं। इसके बाद अब वह बेहोश हो गईं हैं जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, कहा जा रहा है कि, डीहाईड्रेशन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि, विनेश फोगाट को पॉली क्लिनिक में भर्ती कराने की खबर है। विनेश को शरीर में हुई पानी की कमी के चलते क्लिनिक ले जाया गया है। विनेश के क्लिनिक में भर्ती होने की खबर के बाद पीटी उषा और भारतीय अधिकारियों का दल उनसे मिलने वहां पहुंच रहा है।

डिहाईड्रेट के कारण हुईं अस्पताल में भर्ती

बड़ा सवाल ये है कि विनेश फोगाट डिहाईड्रेट हुई कैसे? माना जा रहा है कि ऐसा वजन कम करने की विनेश की कोशिशों के चलते हुआ है। दरअसल, इस तरह की खबरें थीं कि विनेश अपने वजन को कम करने के लिए रात में सो नहीं रहीं थी। साथ ही उन्होंने पानी पीना भी कम कर दिया था।

इससे पहले विनेश को पेरिस ओलंपिक से बाहर कर दिया गया। उन्हें डिस्क्वालिफाई करने की वजह उनका बढ़ा हुआ वजन। विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक्स में महिलाओं के 50 किलो कैटेगरी में हिस्सा ले रही थीं। मुकाबले के दिन उन्हें इस वेट कैटेगरी के अंदर होना था। लेकिन विनेश का वजन ज्यादा रहा, जिसके चलते उन्हें बाहर कर दिया गया।

अस्पताल में भर्ती हुईं व‍िनेश फोगाट, अयोग्य घोष‍ित होने के बाद रोने लगे चाचा महावीर

महावीर फोगाट ने कहा कि मैं देश की जनता से कहूंगा कि वे निराश न हों, एक दिन वह मेडल जरूर लेकर आएंगी।’ मैं उसे अगले ओलंपिक के लिए तैयार करूंगा। सूत्रों ने दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आईओए अध्यक्ष पीटी उषा से बात की और उनसे इस मुद्दे पर भारत के पास मौजूद विकल्पों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी मांगी। सूत्रों ने यह भी दावा किया कि पीएम ने उनसे विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों का पता लगाने के लिए कहा। उन्होंने पीटी उषा से यह भी आग्रह किया कि अगर इससे विनेश को मदद मिलती है तो वह अपनी अयोग्यता के संबंध में कड़ा विरोध दर्ज कराएं। वहीं, विपक्षी सांसदों ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य घोषित करने का मुद्दा लोकसभा में उठाया।

विनेश फोगाट मामले में एक्शन में पीएम मोदी, IOA अध्यक्ष पीटी उषा से की बात, खेल मंत्री संसद में देंगे बयान

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्री आज दोपहर 3 बजे इस मामले पर बयान देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट किया है। मोदी ने एक्स पर लिखा कि विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज का झटका दुख देता है। काश शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते जो मैं अनुभव कर रहा हूँ। उन्होंने आगे कहा कि साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन का प्रतीक हैं। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके पक्ष में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *