IND vs SL T20 : भारत ने सुपर ओवर में जीता मैच, सूर्यकुमार यादव ने पहली गेंद पर लगाया चौका, जीती 3-0 से सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला पल्लेकल में खेला गया।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

भारत ने श्रीलंका को 138 रनों का लक्ष्य थमाया। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में मैच जीत लिया।

श्रीलंका ने भारत को तीन रनों का लक्ष्य दिया था। सूर्यकुमार यादव ने सुपर ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में मैच जीत लिया। श्रीलंका ने भारत को तीन रनों का लक्ष्य दिया था।

सूर्यकुमार यादव ने सुपर ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।सुपर ओवर का हाल श्रीलंका की पारी पहले बल्लेबाजी के लिए श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस और कुसल परेरा आए। वहीं, भारत की तरफ से कप्तान ने वाशिंगटन सुंदर को गेंद थमाई।सुंदर ने ओवर की शुरुआत वाइड के साथ की और स्कोर 1/0 हो गया।पहली गेंद पर मेंडिस ने एक रन निकाला और स्कोर 2/0 हो गया।दूसरी गेंद पर सुंदर ने परेरा को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया और स्कोर 2/1 हो गया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए पथुम निसांका आए।तीसरी गेंद पर भी सुंदर ने विकेट चटकाया। उन्होंने निसांका को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। इस तरह श्रीलंका का स्कोर 2/2 हो गया और भारत को सिर्फ तीन रन का लक्ष्य मिला।

भारत की पारीसुपर ओवर में मिले तीन रनों के लक्ष्य का पीछा करने भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल उतरे।

पहली गेंद महीश तीक्षणा ने फेंकी जिस पर सूर्यकुमार यादव ने जोरदार चौका मारा और मैच जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *