उत्तर प्रदेश में हिट हुई राहुल-अखिलेश यादव की जोड़ी, दो लड़कों की जोड़ी ने कैसे तोड़ दी भाजपा की कमर ?

2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश अपने आप में जबरदस्त तरीके से चर्चा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा को सबसे बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए गढ़ माना जाता है जहां डबल इंजन की सरकार है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं। बावजूद इसके पार्टी को जबरदस्त तरीके से नुकसान का सामना करना पड़ा है। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और राहुल गांधी के जोड़ी ने भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। भाजपा सिर्फ 33 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। उत्तर प्रदेश में कुल 80 सीटें हैं।

उत्तर प्रदेश में ये प्रत्याशी जीते

सहारनपुर कांग्रेस -64542
कैराना सपा- 69116
मुजफ्फरनगर सपा -24672
बिजनौर रालोद -37508
नगीना चंद्रशेखर रावत-97849 मुरादाबाद सपा -105762
रामपुर सपा- 88098
संभल सपा -121494
अमरोहा बीजेपी -28670
मेरठ भाजपा-10585
बागपत रालोद-159459
गाजियाबाद बीजेपी-336965
गौतम बुद्ध नगर भाजपा -559472
बुलंदशहर बीजेपी -275134
अलीगढ़ बीजेपी -15647
हाथरस बीजेपी-247318
मथुरा बीजेपी -293407
आगरा बीजेपी-271294
फतेहपुर सीकरी बीजेपी-43405
फिरोजाबाद सपा -89312
मैनपुरी सपा-221639
एट सपा -28052
बदायूं सपा -34991
अ।वला साप- 15969
बरेली बीजेपी -34804
पीलीभीत बीजेपी-164935
शाहजहांपुर बीजेपी -55379
खीरी सपा -34329
धौरहरा सपा -4449
सीतापुर कांग्रेस-89641
हरदोई बीजेपी -27856
मिश्रिख बीजेपी-33406
उन्नाव बीजेपी -35818
मोहनलालगंज सपा-70292
लखनऊ बीजेपी -96154
रायबरेली कांग्रेस -39003० राहुल गाँधी
अमेठी कांग्रेस -167196
सुल्तानपुर सपा -43174
प्रतापगढ़ सपा- 66206
फर्रुखाबाद बीजेपी-2678
इटावा सपा -58419
कन्नौज सपा -170922 अखिलेश यादव
कानपुर बीजेपी -20968
अकबरपुर बीजेपी -44345
जालौन सपा -53898
झांसी बीजेपी -102614
हमीरपुर सपा -2629
बांदा सपा -71210
फतेहपुर सपा -33199 उत्तम पटेल
कौशांबी सपा -103944
फूलपुर बीजेपी -4332
इलाहाबाद कांग्रेस -58795 उज्वल रमन सिंह
बाराबंकी कांग्रेस -215704
फैजाबाद सपा -54352
अंबेडकर नगर सपा -137247
बहराइच भाजपा -64227
कैसरगंज बीजेपी -148843
श्रावस्ती सपा -76673
गोंडा बीजेपी -46224
डुमरियागंज बीजेपी-42728
बस्ती सपा -100994
संत कबीर नगर सपा -92170
महाराजगंज बीजेपी-35451
गोरखपुर बीजेपी -103526 रवि किशन
कुशीनगर बीजेपी -81790
देवरिया बीजेपी -34842
बांसगांव बीजेपी -3150
लालगंज सपा -115023
आजमगढ़ सपा -161035 धर्मेंद्र यादव
घोसी सपा -293727
सलेमपुर सपा -3573
बलिया सपा- 43384
जौनपुर सपा -99335
मछली शहर सपा -35850
गाजीपुर सपा -124861 अफजाल अंसारी
चंदौली सपा -21565
वाराणसी बीजेपी -152513 नरेंद्र मोदी
भदोही बीजेपी – 44326 डॉ. विनोद बिंद
मिर्ज़ापुर अपना दल- 37810 अनुप्रिया पटेल
रॉबर्ट्सगंज सपा- 129234 छोटे लाल खरवार

यूपी में कैसे बदला इंडिया ब्लॉक का खेल?

  1. सटीक चुनावी गणित: अपनी स्थिति को ज़्यादा आंकने से बचते हुए, कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ सही सहमति जताई, जब समाजवादी पार्टी ने उसे 80 में से 17 सीटों की पेशकश की। दोनों पार्टियां अपने-अपने गढ़ों पर लड़ीं, जिससे भाजपा विरोधी वोटों को मजबूत करने में मदद मिली।
  2. जमीनी कार्यकर्ताओं को सही संदेश: पिछले चुनावों में, राहुल गांधी और अखिलेश यादव की बड़ी चुनौती जमीनी कार्यकर्ताओं तक गठबंधन के महत्व को बताना था, जो एक-दूसरे के खिलाफ लड़ते देखे गए थे। इस बार, दोनों ने सुनिश्चित किया कि स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता गठबंधन को समझें, साथ मिलकर काम करें और सुनिश्चित करें कि इंडिया उम्मीदवार जीतें।
  3. विशाल रैलियां: राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की लगभग सभी सीटों पर विशाल रैलियां कीं और उनके समर्थन का परिमाण युवा नेताओं को सुनने के लिए उमड़ी भारी संख्या में लोगों में दिखाई दे रहा था।
  4. सही मुद्दे चुनना: राहुल गांधी का जाति जनगणना पर लगातार जोर देना और अग्निवीर जैसी योजनाओं पर हमला कुछ ऐसे संवेदनशील विषय थे जिन्होंने बीजेपी का खेल बदल दिया। कांग्रेस और सपा ने सत्ता विरोधी लहर को भुनाने के लिए स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मुद्दों के साथ जोड़ दिया।
  5. जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश हुई। आरक्षण को मुद्दा बनाया गया। साथ ही साथ संविधान और लोकतंत्र को लेकर जमीन तक नया संदेश पहुंचाने की कोशिश की गई।
  6. इसके अलावा पार्टी मेनिफेस्टो में कही गई बातों को भी दोनों ओर से लोगों तक पहुंचाई गई जिसमें हर महीने महिलाओं को 8500 देने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *